उत्तराखंड

Dehradun में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर चला डंडा, 35 हजार का जुर्माना वसूला गया

Tara Tandi
18 Jun 2025 4:52 PM IST
Dehradun में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर चला डंडा, 35 हजार का जुर्माना वसूला गया
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज रायपुर क्षेत्र में विभाग की टीम ने बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया.
परिवहन विभाग ने वसूला 35 हजार का जुर्माना
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की. इस दौरान एक वाहन को नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया, जबकि 20 अन्य वाहनों का मौके पर चालान किया गया. विभाग ने अभी तक कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है.
परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान जारी
अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनना, वाहन के कागजात अधूरे होना, ओवरलोडिंग और बिना लाइसेंस के वाहन चलाना शामिल रहा. परिवहन कर अधिकारी श्वेता रौथाण ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी. राजधानी सहित अन्य क्षेत्रों में वाहनों कि चेकिंग जारी रहेगी.
Next Story