
x
कोटद्वार। एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप द्वारा अचीवर्स क्लब पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक पुष्कर सिंह बिष्ट को भावभीनी विदाई दी गई।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चन्द्र कोठारी, विद्यालय की शिक्षिका निदेशिका श्रीमती सिन्धु कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी भारतीय, उपनिदेशिका श्रीमती सोनम पन्त कोठारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक पुष्कर सिंह बिष्ट को उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया। इस दौरान संजय कुमार जोशी को सीनियर विंग कॉर्डिनेटर, श्रीमती रेखा नगी को विद्यालय की उपप्रधानाचार्या व विपिन जदली को विद्यालय का निदेशक नियुक्त किया गया। साथ ही विद्यालय के 43 अध्यापक-अध्यापिकाओं को 10 विभिन्न कैटेगरी यूआर एसेंशियल अवार्ड, फ्यूचर इज ब्राइट अवार्ड, फॉरएवर विद अस, द पर्पल कल्ब अवार्ड, द पर्पल कलर अवार्ड, की कंट्रीब्यूटर अवार्ड, सूपर स्कवॉड अवार्ड जैसे विभिन्न टाइटल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक स्टाफ के सदस्य के रूप में श्रीमती संगीता देवी को यू आर एसेंशियल अवार्ड, श्रीमती रेखा नेगी, विपिन जदली एवं संजय कुमार जोशी को फ्यूचर इज ब्राइट अवार्ड, श्रीमती ज्योति बिष्ट, श्रीमती चंचल बलूनी व श्रीमती ममता नेगी को स्पेशल ग्रोथ कंट्रीब्यूटर अवार्ड, श्रीमती पूनम कुकरेती, अनिल सैनी, अतुल बडोला, सुशील आर्य, सुल्भा एवं सूरज रमोला को फॉरएवर विद अस अवार्ड, स्कूल की कॉर्डिनेटर श्रीमती पुष्पा केष्टवाल को द आयरन पिल्लर अवार्ड श्रीमती किरन गुसाँई, श्रीमती ऋतु, आरीफा प्रवीन एवं राजेन्द्र कुमार को वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए श्रीमती पे्रमलता गुसाईं, श्रीमती जहानवी बडोला, सायमा एवं कीर्ति को द पर्पल कल्ब अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं विपिन सिंह रावत एवं सुमन रावत को स्टार ऑफ द डे का बैच दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक नितिश कुमार एंकर की भूमिका में रहे। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी भारतीय ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी।
Next Story