उत्तराखंड

120 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Kajal Dubey
31 July 2022 9:21 AM GMT
120 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
देहरादून। गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने 120 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बिंदाल कॉलोनी, प्रकाशनगर में संदिग्ध मुन्ना निवासी ईदगाह, प्रकाशनगर की तलाश ली गई। इस दौरान आरोपी से चरस और इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस उससे अन्य नशा तस्करों की भी जानकारी जुटा रही है।
Next Story