उत्तराखंड

टोंस नदी में बह गया युवक, पल भर में निगल गई मौत

Bharti Sahu
12 May 2025 12:23 PM IST
टोंस नदी में बह गया युवक, पल भर में निगल गई मौत
x
टोंस नदी, Tons river

देहरादून Dehradun: हनोल मंदिर के पास एक युवक हादसे का शिकार हो गया। युवक पैर फिसलने से टोंस नदी में बह गया। युवक को बहता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी।

बता दें कि उत्तरकाशी के जोखल में रहने वाला दिनेश हनोल मंदिर गया था। इसी दौरान युवक टोंस नदी में चला गया। जहां उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। नदी में गिरते ही दिनेश तेज बहाव में बह गया। जब तक वहां मौजूद लोग उसकी मदद करते, वह आंखों से ओझल हो चुका था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
Next Story