उत्तराखंड

भागीरथी नदी में जल भरते समय फिसली महिला, तेज बहाव में बहने से लापता

Saba Naaz
25 Jun 2025 9:55 PM IST
भागीरथी नदी में जल भरते समय फिसली महिला, तेज बहाव में बहने से लापता
x
Uttarkashi उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में नगर क्षेत्र के उजेली के पास पति के साथ जल भरने गई एक महिला भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलने ही पुलिस सहित एसडीआरएफ और क्यूआरटी की टीमें मौके पर पहुंची।
टीम ने नदी में खोज-बचाव अभियान चलाया, लेकिन नदी के तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर में उसका कुछ पता नहीं लग पाया है। नगर कोतवाल निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि खांड गांव निवासी कैलाशी देवी से मिली जानकारी के अनुसार उसकी ननंद कस्तूरी देवी पत्नी दरवियान निवासी नारायणपुरी बड़कोट उनके घर पर आए हुए थे।
बुधवार दोपहर बाद कस्तूरी देवी अपने पति के साथ जल भरने के लिए उजेली घाट पर गई थी। वहां पर अचानक उसका पैर फिसलने के कारण वह भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। कैंथोला ने बताया कि नदी का जलस्तर और बहाव भी इन दिनों तेज होने के कारण अभियान में परेशानी हो रही है।
Next Story