उत्तराखंड
एक महिला ने पति की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, गुस्साए सौतेले बेटे ने भी की मां की हत्या
Admin Delhi 1
12 Sept 2022 5:05 PM IST

x
सिटी क्राइम न्यूज़: उत्तराखंड के हरिद्वार में कल (रविवार) को दोहरे हत्या की घटना में एक महिला ने पति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी वहीं इससे आक्रोशित उसके सौतेले बेटे ने मां की गला दबाकर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहादराबाद के मरगूबपुर गांव निवासी इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच झगड़ा हुआ था। सितारा शनिवार रात ही घर आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इनामुलहक के बेटे तोहिद को इसका पता लगा तो गुस्से में आकर उसने अपनी सौतेली मां सितारा का गला दबा दिया।
बाद में वह खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story





