उत्तराखंड

Chardham Yatra पर आई वेस्ट बंगाल की महिला की मौत, जानकीचट्टी में तोड़ा दम

Tara Tandi
22 Jun 2024 5:34 PM IST
Chardham Yatra पर आई वेस्ट बंगाल की महिला की मौत, जानकीचट्टी में तोड़ा दम
x
Chardham Yatra उत्तराखंड : चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चारधाम यात्रा के लिए अपने परिवार के साथ आई एक महिला की जानकीचट्टी में आज तड़के ही मौत हो गई। इसी के साथ अब तक यमुनोत्री धाम में यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है।
चारधाम यात्रा पर आई एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में आज सुबह तड़के ही वेस्ट बंगाल की एक महिला श्रद्धालु की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आई थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक वेस्ट बंगाल निवासी 65 वर्षीय श्यामली हल्दर चारधाम यात्रा के लिए अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड आई थी। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सुबह तड़के श्यामली की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई। अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत अस्पताल पहुचने से पहले ही हो गई थी।
Next Story