उत्तराखंड

सांप के डसने से एक महिला की मौत

Admin4
7 Aug 2023 2:21 PM GMT
सांप के डसने से एक महिला की मौत
x
हल्द्वानी। सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फतेहपुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने ढाई साल के बेटे के साथ पलंग में सो रहा था।
उसकी पत्नी दीपा देवी (33) साफे में सो रही थी। सुबह 7 बजे उसकी पत्नी ने बताया कि उसे किसी कीड़े ने काट लिया है और उसे घबराहट हो रही है। इसके बाद लक्ष्मण प्रसाद पत्नी दीपा को लेकर बेस अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे एसटीएच रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। मेडिकल चौकी इंचार्ज हरिराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story