उत्तराखंड

प्रस्तावित जू के लिए बनाया जाएगा दस साल का मास्टर प्लान

Admin Delhi 1
15 Feb 2023 12:00 PM GMT
प्रस्तावित जू के लिए बनाया जाएगा दस साल का मास्टर प्लान
x

हल्द्वानी: आठ साल पुराने अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर के प्रोजेक्ट को लेकर फिर से उम्मीद जगी है। जू निर्देशक की तरफ से केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्देश पर दस साल का मास्टर प्लान बन रहा है। प्लान को स्वीकृति मिलने के बाद पुराने बजट प्रस्ताव की समीक्षा कर संशोधन भी किया जाएगा। उसके बाद फाइल राज्य सरकार के पास पहुंचेगी। मास्टर प्लान का मामला अंतिम चरण में है।

गौलपार में तराई पूर्वी वन प्रभाग की 412 हेक्टेयर जमीन पर 80 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर निर्माण का प्रस्ताव पास होने के बाद 2015 में शिलान्यास भी हुआ था। जिसके बाद यहां सुरक्षा दीवार, नलकूप और कृत्रिम झील बनी, लेकिन बजट के अभाव में मामला अटक गया। 2021 में प्रोजेक्ट को लेकर एक संकट खड़ा हो गया। तब केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि वन भूमि अब जू के नाम नहीं हुई है। ऐसे में गौरवानिकी के दायरे में आने वाला कोई काम नहीं होगा। इसका सीधा संबंध निर्माण कार्य से था। इसके बाद जुलाई 2022 में मंत्रालय के नए आदेश से राहत मिली। जिसमें कई शर्तों संग चिड़ियाघर निर्माण के काम को वानिकी कार्य में शामिल कर लिया गया। अब जू अधिकारियों की कोशिश है की केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से उनके मास्टर प्लान को स्वीकृति मिल जाए। ताकि प्रोजेक्ट को लेकर आगे बढ़ा जा सके।

Next Story