उत्तराखंड

एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का लगा आरोप, पुलिस जांच शुरू

Admin Delhi 1
19 Oct 2022 8:42 PM IST
एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का लगा आरोप, पुलिस जांच शुरू
x

हल्द्वानी न्यूज़: शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बद्रीपुरा के शिक्षक बद्रीप्रसाद पर सातवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। आरोप है कि शिक्षक आए दिन छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत छात्रा ने अपनी मां से की।

इस पर छात्रा की मां कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story