उत्तराखंड

हरिद्वार में 12 किलो कथित गोमांस के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश

Admindelhi1
25 Nov 2026 5:46 PM IST
हरिद्वार में 12 किलो कथित गोमांस के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश
x
पुलिस को देखकर भागने लगा बाइक सवार, कट्टे से मिला 12 किलो कथित गोमांस

हरिद्वार: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 12 किलो कथित गोमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में भारापुर के जंगलों में दो अन्य साथियों के साथ गोवंश काटकर मांस प्राप्त करने की बात बताई है।

शांतरशाह चौकी प्रभारी अजय कुमार की टीम ग्राम सहदेवपुर-हलवाहेड़ी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान घोड़ेवाला की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक बंद होने पर उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान मुबारिक निवासी मुस्तफाबाद के रूप में हुई। तलाशी में दो प्लास्टिक की थैलियों से करीब 12 किलो मांस बरामद हुआ।

पुलिस ने मुबारिक के बताए अनुसार इमरान और छोटन को भी मामले में नामजद किया है। तीनों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम, 2007 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद मांस का नमूना जांच के लिए सुरक्षित रखकर शेष मांस नष्ट करा दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है, जबकि अन्य दोनों की तलाश जारी है।

Next Story