उत्तराखंड

काशीपुर रोड स्थित सॉल्वेंट कंपनी में अचानक आग लग गई

Shantanu Roy
27 Nov 2021 4:38 PM IST
काशीपुर रोड स्थित सॉल्वेंट कंपनी में अचानक आग लग गई
x
अज्ञात कारणों के चलते रुद्रपुर काशीपुर रोड में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गयी. आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया. सूचना पर अग्निशमन की टीम के चार वाहन मौके पर पहुंचे.

जनता से रिश्ता। अज्ञात कारणों के चलते रुद्रपुर काशीपुर रोड में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गयी. आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया. सूचना पर अग्निशमन की टीम के चार वाहन मौके पर पहुंचे. जिनसे बमुश्किल आग पर काबू पाया गया.

बताया जा रहा है कि साढ़े नौ बजे रुद्रपुर काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट कंपनी (Solvent Company) में लगी. आग लगने से कंपनी में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घटना का जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई. डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

अभी तक मिली जानकारी में पता लगा है कि कंपनी के मालिक का नाम पवन अग्रवाल है. कंपनी में अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. एफएसओ रामधारी यादव ने बताया कारणों का जांच की जा रही है. कंपनी अधिकारी नुकसान का भी आंकलन कर रहे हैं.

Next Story