उत्तराखंड

बदरीनाथ में कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, वाहन चालक की मौत

Rani Sahu
15 Jun 2023 6:39 PM IST
बदरीनाथ में कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, वाहन चालक की मौत
x
बदरीनाथ (आईएएनएस)| बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई। तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से जाम लग गया था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। बुधवार को पीपलकोटी से एक किमी आगे तैला घाम पर जाम में फंसी कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थीं, लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फस्र्वाण पुत्र इंदर फस्र्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
--आईएएनएस
Next Story