उत्तराखंड
डीएलसी पत्र के उपयोग एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
jantaserishta.com
10 Nov 2026 6:46 PM IST

x
देहरादून: राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाण (डीएलसी) पत्र अभियान-5 के तहत पेंशनरों की सुविधा के लिए डीएलसी के उपयोग को सुनिश्चित करने तथा पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु साइबर कोषागार, देहरादून द्वारा 30 नवंबर, 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
मुख्य कोषाधिकारी साइबर कोषागार, देहरादून बी.एन. पाण्डेय ने साइबर कोषागार, देहरादून से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को सूचित करते हुए कहा कि जिन पेंशनरों को डीएलसी पत्र जमा करने में तकनीकी समस्या आ रही है अथवा पेंशन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की समस्या है, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार, 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून में उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके लिए पेंशनरों को अपना जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं स्मार्टफोन साथ लाना होगा। पेंशनर अपनी समस्याओं के निवारण हेतु साइबर कोषागार देहरादून में नामित शिकायत निवारण अधिकारी परमीत सिंह उपकोषाधिकारी से मोबाइल नंबर 7500370037, 7590900090 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने इस अभियान का लाभ उठाकर डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र एवं पेंशन संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने को कहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





