उत्तराखंड

शादी का वादा निकला झूठा, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Admindelhi1
22 Oct 2026 4:17 PM IST
शादी का वादा निकला झूठा, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
x
दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देने का आरोप

हरिद्वार: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपित को हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने टिहरी के हिंडोलाखाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त को कोतवाली नगर हरिद्वार में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपित दीपक सैनी (20) पुत्र सतपाल सैनी निवासी आलेपुर उमरी दवास, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को हिंडोलाखाल, टिहरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामले में पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

Next Story