उत्तराखंड
Dehradun में सड़क किनारे नग्न अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव, मची सनसनी
Tara Tandi
22 Jun 2025 5:17 PM IST

x
Dehradun देहरादून : देहरादून में बीती देर रात राजपुर रोड पर एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के पास एक व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला. जिसे देख मौके पर अफरा-तफरी हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
सड़क किनारे नग्न अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दे रात कोतवाली डालनवाला को राजपुर रोड पर एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के पास एक व्यक्ति के नग्न अवस्था के सड़क किनारे पेड़ से लटके होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया.
मानसिक रूप से विक्षिप्त था मृतक
पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की. जिसमें पता चला कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो अक्सर केवल गमछा पहन कर नग्न अवस्था मे ही सड़क पर घूमता रहता था. घटना से पूर्व भी एक व्यक्ति रात में गमछा लपेटकर उस पेड़ के आस पास घूमते हुए देखा गया था.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मृतक द्वारा खुद अपने गमछे को पेड़ पर बांधकर लटकना प्रतीत हो रहा है. पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है. मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं. घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है.S
TagsDehradun सड़क किनारेनग्न अवस्थापेड़ लटका मिला शवमची सनसनीDehradun: Dead body found hanging from a tree naked on the roadsidesensation createdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





