उत्तराखंड

हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, कनखल पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:37 AM IST
हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, कनखल पुलिस ने आरोपी को दबोचा
x
लगातार ठिकाने बदल रहा था आरोपी, पुलिस ने रुड़की रोड से किया गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 12 नवंबर को कनखल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने और निजी फोटो-वीडियो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने के बाद पुलिस ने उसे रुड़की रोड से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी नवदीप सैनी के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Next Story