उत्तराखंड

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, मंत्री मदन कौशिक ने किया हवाई सर्वेक्षण

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:05 PM IST
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, मंत्री मदन कौशिक ने किया हवाई सर्वेक्षण
x
प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई और अस्थायी हेलीपैड की व्यवस्था

देहरादून: उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बुधवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारी लेकर प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों की टीमें राहत एवं पुनर्वास कार्यों में जुटी हैं। राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया है, जबकि प्रभावित परिवारों के भोजन के लिए सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही है।

प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को कंबल, टेंट, गर्म कपड़े, बर्तन, गैस चूल्हे, राशन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई है। प्राथमिक विद्यालय में राहत सामग्री के भंडारण और जरूरत पड़ने पर अस्थायी आश्रय की व्यवस्था भी की जा रही है।

मंत्री मदन कौशिक ने भोजन, पेयजल, सुरक्षित आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

Next Story