उत्तराखंड

एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हत्या का शक

Admin Delhi 1
1 Oct 2022 2:16 PM GMT
एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हत्या का शक
x

रुद्रपुर न्यूज़: भूरारानी निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। श्याम टाकीज रोड रविंद्रनगर निवासी 28 वर्षीय संगीता का विवाह दो साल पहले भूरारानी सरस्वती कॉलोनी निवासी नरेंद्र के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। शनिवार सुबह अचानक संगीता को दौरे पड़ने लगे और वह गिर गई। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में संगीता को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पर संगीता के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने ससुरालियों पर उसका उत्पीड़न और हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी संगीता ने पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर ससुरालियों की शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story