उत्तराखंड

ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के समीप अलकनंदा में बहा नहाने आया व्यक्ति

Admindelhi1
17 Oct 2026 7:30 AM IST
ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के समीप अलकनंदा में बहा नहाने आया व्यक्ति
x
ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में डूबने की घटना, व्यक्ति बहा

नई टिहरी: कीर्तिनगर क्षेत्र में ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के समीप अलकनंदा नदी में नहाते समय एक व्यक्ति के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही कीर्तिनगर कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि अभी तक टीम को सफलता नहीं मिली है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया की दिनेश लाल (53) पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम जाखी डागर, कोतवाली कीर्तिनगर शुक्रवार को अपने गांव से एक डोली के साथ ढुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इसी दौरान वह मंदिर के समीप नदी में स्नान करने के लिए गए।, तभी अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया।

जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मंदिर के समीप हुई इस घटना के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल दिनेश लाल का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं।

Next Story