उत्तराखंड

आपदा प्रबंधन दिवस पर टिहरी में बड़ा अभ्यास, SDRF समेत कई विभागों ने संभाला मोर्चा

Admindelhi1
29 Nov 2026 1:21 PM IST
आपदा प्रबंधन दिवस पर टिहरी में बड़ा अभ्यास, SDRF समेत कई विभागों ने संभाला मोर्चा
x
भूकंप, भूस्खलन और वनाग्नि से निपटने की तैयारी, 10 स्थानों पर चला राहत-बचाव अभियान

नई टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में राज्य आपदा प्रबंधन दिवस पर प्रशासन ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का बड़ा परीक्षण किया। जिले के 10 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित मेगा मॉक ड्रिल में भूकंप, बादल फटने, भूस्खलन, वनाग्नि और टनल धंसने जैसी घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव अभियान का अभ्यास किया गया।

डीएम नितिका खंडेलवाल के निर्देशन में आयोजित अभ्यास में विभिन्न विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। धनोल्टी के सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे में तकनीकी खराबी के कारण फंसे दो यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया। वहीं, टिहरी बांध से 1000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना पर देवप्रयाग और मुनिकीरेती के घाट खाली कराने की प्रक्रिया भी परखी गई।

इसके अलावा घनसाली, जखन्याली, नरेंद्रनगर और नैनबाग सहित विभिन्न स्थानों पर आपदा जैसी परिस्थितियां बनाकर बचाव कार्य किए गए। प्रशासन ने इस अभ्यास के जरिए विभागों के बीच समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन किया।

Next Story