उत्तराखंड

सुबह-सुबह बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 11 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

jantaserishta.com
31 Oct 2021 10:38 AM IST
सुबह-सुबह बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 11 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
x
बस छोटी थी, जिसमें 25 लोग सवार थे.

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में आज बड़ा हादसा हुआ है. यहां देहरादून (Dehradun) के विकासनगर के पास बुल्हाड़ बायला रोड़ पर एक बस खाई में गिर गई. इस हादसे में अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी ग्रामीण एक ही गांव के बताए जा रहे है. चकराता के एसडीएम ने बताया है कि हादसे के बाद पुलिस और SDRF की टीमें रवाना हो गई हैं. फिलहाल रेस्क्यू का काम आसपास के ग्रामीण चला रहे हैं.

पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे के पीछे ओवरलोडिंग एक वजह हो सकती है. बस छोटी थी, जिसमें 25 लोग सवार थे. कहा जा रहा है कि जिस रूट से ये बस निकल रही थी, वहां ज्यादा बस नहीं हैं, इसलिए इतनी बड़ी संख्या में लोग एक ही बस में सवार थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story