
x
दुर्गा पंडालों में पूजा और भंडारे का आयोजन
बागेश्वर: महाअष्टमी पर सरयू-गोमती संगम के दोनों तट हजारों दीपों से रोशन हुए। मां सरयू की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीपदान और आतिशबाजी के बीच देर रात तक घाटों पर उत्सव का माहौल रहा। विधायक पार्वती दास ने दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन को आस्था और संस्कृति का प्रतीक बताते हुए दीपों के प्रकाश को आशा और सकारात्मकता का संदेश बताया।
नगर के दुर्गा पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं ने आरती-वंदना की। देवी पूजा महोत्सव की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अनुसार, इस अवसर पर हर वर्ष भंडारा होता है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश आर्या और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Next Story





