उत्तराखंड

गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में युवक ने चला दीं चार गोलियां

Admindelhi1
25 Nov 2026 11:26 AM IST
गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में युवक ने चला दीं चार गोलियां
x
हरिपुर कला में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, बाल-बाल बचे भाई-बहन

हरिद्वार: हरिद्वार सीमा से सटे हरिपुर कला में वाहन पार्किंग को लेकर हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। गुस्साए युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से चार राउंड गोलियां चला दीं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक कार में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रायवाला थाना प्रभारी मोहन सिंह के अनुसार, घटना 23 नवंबर की रात करीब 10 बजे इंटर कॉलेज रोड पर हुई। शिकायतकर्ता शिवम लिंगवाल ने आरोप लगाया कि धर्मपाल उर्फ मुन्ना ने उनके घर के सामने खड़ी बाइक और पड़ोसी की कार को लात मारी तथा वाहन हटाने को लेकर विवाद किया।

विरोध करने पर आरोपी ने रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान शिकायतकर्ता के भाई-बहन बाल-बाल बच गए और एक गोली कार में जा लगी।

सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 वर्षीय धर्मपाल उर्फ मुन्ना को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Next Story