उत्तराखंड
पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Tara Tandi
17 March 2024 11:53 AM IST

x
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली गलती से चली या जानबूझकर कांस्टेबल ने इस घटना को अंजाम दिया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।
जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उन्होंने रात की ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी से चार्ज लिया। कुछ देर बाद ही मौके से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर आस-पास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कांस्टेबल सुंदर शाही अचेतावस्था में जमीन पर पड़े थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि सिपाही को गोली लगी है या फिर उसने खुद को गोली मारी है, यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस घटना से पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है।
Tagsपुलिस लाइनतैनात एक कांस्टेबलगोली लगनेसंदिग्ध परिस्थितियोंमौतPolice lineone constable deployedbullet injurysuspicious circumstancesdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





