उत्तराखंड

स्वामिनारायण आश्रम में भक्ति और उल्लास का संगम, मनाया गुजराती नववर्ष

Admindelhi1
10 Nov 2026 3:17 PM IST
स्वामिनारायण आश्रम में भक्ति और उल्लास का संगम, मनाया गुजराती नववर्ष
x
स्वामिनारायण आश्रम में भव्य अन्नकूट उत्सव, गुजराती नववर्ष की खुशियां मनाईं

हरिद्वार: भूपतवाला स्थित श्री स्वामिनारायण आश्रम में आज सोमवार को अन्नकूट महोत्सव और गुजराती नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री महाराज के सान्निध्य में गुजरात के विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान स्वामिनारायण को छप्पन भोग अर्पित किया।

श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री महाराज ने कहा कि अन्नकूट पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला यह पर्व समाज में समरसता और ईश्वर की सर्वव्यापकता का संदेश देता है। इसी दिन से गुजराती समाज का नववर्ष भी प्रारंभ होता है।

महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज ने कहा कि स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री श्रद्धालुओं को धार्मिक मार्गदर्शन देने के साथ संत समाज में समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कथाव्यास स्वामी आनंद स्वरूप शास्त्री महाराज ने कहा कि संतों का कार्य समाज को धर्म-अध्यात्म के प्रति जागरूक कर सांस्कृतिक रूप से एकजुट करना है।

महोत्सव के यजमान हरिवल्लभ भाई सरसैया, प्रतीक भाई चौहान और रमेश भाई चौहान ने संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी रामानुज सरस्वती, स्वामी कृष्णदेव, स्वामी परमानन्द, कोठारी जयेंद्र स्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी, योगेश भगत, पार्षद सूरज शर्मा, समाजसेवी अमित गुप्ता, एडवोकेट अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Story