उत्तराखंड

अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा कैंटर, SDRF ने बरामद किया चालक का शव

Admindelhi1
28 Nov 2026 5:15 PM IST
अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा कैंटर, SDRF ने बरामद किया चालक का शव
x
अल्मोड़ा में सुबह-सुबह हादसा, कैंटर चालक की गई जान; चमोली का रहने वाला था मृतक

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। टोटाम-चेरीधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही SDRF और फायर सर्विस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

अपर उप निरीक्षक सुंदर बोरा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने दुर्गम रास्तों के बीच अभियान चलाकर खाई से चालक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हीरा सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, जिला चमोली के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Next Story