उत्तराखंड

धनोल्टी की समस्याओं के समाधान के लिए उठी आवाज

Admindelhi1
16 Oct 2026 5:44 PM IST
धनोल्टी की समस्याओं के समाधान के लिए उठी आवाज
x
धनोल्टी के विकास और समस्याओं के समाधान की मांग

नई टिहरी: पर्यटन स्थल धनोल्टी पहुंचे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री व मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत को स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने समस्याओं से अवगत कराया।

उन्होंने जीआईसी धनोल्टी कॉलेज में कला वर्ग के सभी विषय संचालित कराने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था ठीक करने, नियमित रूप से यहां एंबुलेंस संचालित कराने, धनोल्टी-झंडूखील-खनेरी मोटर मार्ग, धनोल्टी-मोरियाणा जंगल सफारी की अनुमति देकर स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की मांग की। साथ ही धनोल्टी इको पार्क को बेहतर करने, धनोल्टी लगा गोठ में पर्यटन गतिविधियों के लिए कृत्रिम झील निर्माण की मांग रखी। जिस पर रावत ने इन समस्याओं के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर हल करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर भाजपा नेता दीपेंद्र रावत, धनोल्टी की प्रधान लक्ष्मी देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर रमोला, समाजसेवी राहुल बेलवाल, विजय राणा, यशपाल बेलवाल, नैन सिंह बेलवाल, कुलदीप नेगी, मनोज उनियाल, विपुल बेलवाल, ज्योति बेलवाल, आरती बेलवाल मौजूद थे।

Next Story