उत्तराखंड
टनकपुर चंपावत नेशनल हाईवे पर एक बस खाई में घंटो तक लटकी रही, सभी यात्री सुरक्षित
Admin Delhi 1
27 Sept 2022 5:52 PM IST

x
लेटेस्ट न्यूज़: चंपावत जिले में टनकपुर चंपावत नेशनल हाईवे पर उस समय चीख पुकार मच गई, जब सिख तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई की तरफ लटक गई. बस का एक हिस्सा खाई की तरफ झुक गया था. बस के अंदर बैठे लोगों की सांसें थम गईं. किसी तरह बड़ी मुश्किल से उन्हें बस से बाहर निकाला गया. जानकारी के मुताबिक पंजाब के भटिंडा जिले से सिख तीर्थयात्रियों का जत्था बस से रीठा साहिब गुरुद्वारे दर्शन को जा रहा था.
इस दौरान जैसे ही बस स्वाला और चलथी के बीच पहुंची तो सड़क खराब होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिसकी वजह से बस का बैलेंस बिगड़ गया और बस खाई में लटक गई.
Next Story





