उत्तराखंड

एक बाइक सवार की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत में हुई मौत

Admin Delhi 1
25 Nov 2022 1:22 PM GMT
एक बाइक सवार की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत में हुई मौत
x

देवभूमि नैनीताल न्यूज़: भवाली रोड पर स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि उसका साथी और स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मृतक के शव को पंचनामा भर दिया गया है। बाइक सवार नैनीताल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

हादसा भवाली रोड पर जोखिया के पास दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। लेटीबुंगा निवासी भगवत सिंह (19) और गोपाल सिंह अपने घर लेटीबुंगा मुक्तेश्वर से बाइक पर सवार होकर नैनीताल आ रहे थे। पाइंस से आगे जोखिया में उनकी बाइक की भिड़ंत स्कूली छात्र की स्कूटी से हो गई। हादसे की सूचना पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं भगवत की मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार नाबालिग है। वह अपने घर भवाली जा रहा था।

Next Story