उत्तराखंड

ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में वांछित तीन महिलाओं सहित 9 वारंटी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
28 Oct 2022 7:59 PM IST
ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में वांछित तीन महिलाओं सहित 9 वारंटी गिरफ्तार
x

सिटी न्यूज़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत एनबीडब्ल्यू व वांछित की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित तीन महिलाओं सहित 9 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने राजू सैनी निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, इश्तियाक निवासी डिजाइन सेंटर के पास नई बस्ती, एहतेशाम निवासी मेहंदी मिलाप चौक मोहल्ला अल्ली खां, आरिफ उर्फ लक्की निवासी मोहल्ला थाना साबिक, सोहेल निवासी मजरा वार्ड नंबर 22, रजवंत कौर निवासी कचनालगाजी गड्ढा कॉलोनी, दीपा राणा निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी, विमलेश निवासी चंद्रा समाज मंदिर के सामने, आसिम निवासी मोहल्ला काजीबाग को गिरफ्तार किया गया।

सभी वारंटी अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने सभी वारंटियों को न्यायालय में पेश किया है।

Next Story