उत्तराखंड

Uksssc पेपर लीक मामले में 9 और आरोपियों को मिली जमानत

Gulabi Jagat
29 Oct 2022 9:31 AM GMT
Uksssc पेपर लीक मामले में 9 और आरोपियों को मिली जमानत
x
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। पेपर लीक मामले में अदालत ने शुक्रवार को नौ आरोपियों- सूर्यवीर सिंह चौहान, कुलवीर सिंह, अंबरीश कुमार, राजवीर, दीपक चौहान, अजीत चौहान, विनोद जोशी, चंदन मनराल और जगदीश गोस्वामी की जमानत मंजूर कर दी है। अब तक इस मामले में 18 आरोपी जमानत पा चुके हैं। जबकि, हाकम सिंह समेत 23 आरोपी जेल में बंद हैं।
अदालत ने शर्त रखी है कि जमानत पर रिहा होने क बाद ये आरोपी देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। इन सभी नौ आरोपियों से पैसे की रिकवरी न होने को जमानत का आधार बनाया गया है। इससे पहले भी नौ लोगों को इसी आधार पर जमानत मिली है।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story