उत्तराखंड

छात्रसंघ चुनाव में एमबीपीजी में 11 पदों पर 73 उम्मीदवार मैदान में

Admin Delhi 1
22 Dec 2022 2:55 PM GMT
छात्रसंघ चुनाव में एमबीपीजी में 11 पदों पर 73 उम्मीदवार मैदान में
x

हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत 11 पदों पर 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया और न ही कोई नामांकन पत्र खारिज हुआ। एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन ने गुरुवार की देर सायं वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की है। गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। वहीं जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सीएस नेगी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

इनमें अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार हैं। सबसे कम प्रत्याशी छात्रा उपाध्यक्ष में एक और सबसे अधिक कला संकाय प्रतिनिधि में 25 दावेदार हैं। अब शुक्रवार को प्रत्याशी समर्थन में आम सभाएं करेंगे और 24 दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पद प्रत्याशी:

अध्यक्ष अरहम रजा, कौशल बिरखानी, रश्मि लमगड़िया, सूरज भट्ट

उपाध्यक्ष अमित पंत, गौरव सम्मल, संस्कार

छात्रा उपाध्यक्ष गीता कुंवर (निर्विरोध निर्वाचित)

सचिव जीवन चंद्र जोशी, निहित नेगी

संयुक्त सचिव चंद्रेश बजेठा, सौरभ कुमार

कोषाध्यक्ष अभिषेक सैनी, करन बिष्ट, रितिक साहू

सांस्कृतिक सचिव प्रकाश सिंह, लक्ष्मण सम्मल

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गौरव मठपाल, चिराग सम्मल

विज्ञान संकाय प्रतिनिधि 12 उम्मीदवार

कला संकाय प्रतिनिधि 25 उम्मीदवार

वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि 17 उम्मीदवार

महिला कॉलेज में भी 10 पदों पर 19 प्रत्याशी में होगी जंग: महिला महाविद्यालय ने भी अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष समेत 10 पदों पर 19 उम्मीदवार के बीच चुनावी जंग होगी। उन्होंने बताया कि एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया और प्रपत्रों कीजांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। इस आधार पर सूची जारी की गई। हालांकि विज्ञान संकाय में एक ही प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

अध्यक्ष - रिंकी कुमारी, शिवानी कार्की

उपाध्यक्ष - आयुषी सिंह, वैष्णवी

सचिव अंजलि, हरिप्रिया राणा

संयुक्त सचिव पूजा बिष्ट, उमरा सैफी

कोषाध्यक्ष बबीता पिमोली, सुनैना कार्की

सांस्कृतिक सचिव कविता परगाई, रिंकी बिष्ट

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आकांक्षा बगडवाल, भावना कांडपाल

वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि निकिता जोशी, रिया पडलिया

कला संकाय प्रतिनिधि इंदिरा दिव्यदर्शनी, बबीता सिंह

विज्ञान संकाय पूजा बिष्ट

Next Story