उत्तराखंड

7 वर्षीय बच्ची करंट लगने से अस्पताल में भर्ती

Gulabi Jagat
6 July 2023 6:10 PM GMT
7 वर्षीय बच्ची करंट लगने से अस्पताल में भर्ती
x
कोटद्वार से एक ख़बर सामने आयी है। जहां घर के आंगन में खेल रही एक सात वर्षीय बालिका कों करंट का झटका लगने से वह बेहोश हो गयी हैं। जानकारी अनुसार, मामला नगर निगम क्षेत्र के लकड़ी पड़ाव का हैं। जहां लकड़ी पड़ाव निवासी आसिफ ने की पुत्री आलिया बीते बुधवार शाम को घर के आंगन में खेल रही थी कि तभी आंगन के पास लगे कूलर के पास उसकी गेंद चली गई। आलिया कूलर के पास गेंद उठाने गयी तो इस दौरान गैंद को उठाते समय उसका हाथ कूलर पर लग गया और कूलर पर हाथ लगते ही उसे करंट का झटका लग गया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। जिसे गंभीर हालत में राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती कर दिया हैं।
Next Story