
x
Uttarakhand उत्तराखंड : केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा आर्यन हेली एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम होने से गौरी माई खर्क में पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया।
इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद गौरीकुंड के राजस्व उप निरीक्षक ने आर्यन हेली एविएशन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवार को सुबह 5.21 बजे केदारनाथ हेलिपैड से आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों के छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ हुआ। लगभग 5.25 मिनट पर यह हेलिकॉप्टर गौरीकुंड से पांच किमी ऊपर जंगल क्षेत्र में पहुंचा, लेकिन यहां गौरी माई खर्क में कोहरा होने से दृश्यता कम होने के कारण पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस हादसे में पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान सहित सभी छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और सभी शव बरामद कर लिए। शवों को गौरीकुंड पहुंचाया गया और वहां से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिए गए। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा भी जल गया।
वहीं, केदारनाथ यात्रा हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि विजिबिलिटी शून्य होने के कारण हेलिकॉप्टर अचानक पेड़ से टकरा गया जिससे यह हादसा हुआ। डीजीसीए ने अगले दो दिनों के लिए केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 5 बजकर 24 मिनट पर हेलिकॉप्टर वैली प्वाइंट पर दिखाई दिया। अधिक कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी शून्य थी।
सुबह 6.13 बजे अन्य हेली कंपनियों ने सूचना दी कि आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी नहीं पहुंचा है। इस दौरान संपर्क करने पर एक नेपाली मूल के व्यक्ति और साथ गई अन्य महिलाओं ने जानकारी दी कि ऊपरी क्षेत्र में धुंआ उड़ रहा है। सूचना पर तत्काल रेस्क्यू दल को भेजा गया। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड से पांच किमी ऊपर जंगल क्षेत्र में गौरी माई खर्क में हेलिकाॅप्टर क्रैश हुआ है। यह पूरा क्षेत्र काफी दुर्गम है। रेस्क्यू दल को यहां पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे यात्री व पायलट
- लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान, निवासी सी-42 राणा कॉलोनी, शास्त्री नगर, जयपुर
- राजकुमार सुरेश जायसवाल (41), निवासी नंदीपेरा रोड, सैन मंदिर महाराष्ट्र
- श्रद्धा सुरेश जायसवाल (35) पत्नी राजकुमार सुरेश जायसवाल
- काशी (23 महीने) पुत्री राजकुमार सुरेश जायसवाल
- विक्रम सिंह रावत (46), निवासी रांसी गांव, पो. ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग
- विनोद देवी (66) और तुष्टि सिंह (19), निवासी सिविल लाइन-दो, बिजनोराम बाग, बिजनौर, यूपी।
Tagsहेलिकॉप्टर क्रैशमौतेंआर्यन हेलीएविएशनदर्जमुकदमाHelicopter crashdeathsAryan Healyaviationfiledcaseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





