उत्तराखंड

गढ़वाल में हुए सड़क हादसे में 5 साल की बिटिया समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Admin Delhi 1
26 April 2022 11:19 AM GMT
गढ़वाल में हुए सड़क हादसे में 5 साल की बिटिया समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
x

उत्तराखंड न्यूज़: पौड़ी में बारात से लौट रहा मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया। दर्दनाक हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह लोगों का इलाज जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है। जबकि दो घायलों को सीएचसी पैठाणी में एडमिट कराया गया है। सोमवार को थाना क्षेत्र पैठाणी के डोबरी गांव से एक बारात सिलोली गांव गई थी। देर शाम बारात विदाई के बाद वापस डोबरी लौट रही थी, इसी दौरान बारातियों से भरी एक मैक्स स्योली मल्ली-टीला मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में जाख गांव के एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत हो गई है। हादसे में जान गंवाने वालों में चालक अंकित (25) पुत्र प्रकाश लाल निवासी स्योली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिलोली, मेहरवान सिंह पुत्र केदार सिंह सिलोली, जाख निवासी कलम की बड़ी बेटी अंबिका (18) और पांच वर्षीय दृष्टि शामिल हैं।

हादसे में घायल लोगों को पाबौ और पैठाणी के सीएचसी में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान मोनिका की भी मौत हो गई। छह घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर किया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 14 लोग सवार थे। ओवरलोडिंग को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। स्योली मल्ली-टीला मोटर मार्ग की हालत भी खराब है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद सड़क की हालत सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। पौड़ी में हुए हादसे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Next Story