
उत्तराखंड। त्यूणी-पंद्राणू-बानपुर मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर जाने से दंपति समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार लोग घास काटने के लिए जा रहे थे। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दंपति और उनके पुत्र-पुत्री समेत छह लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया। त्यूणी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे संजय उर्फ तन्नू (48) पुत्र शंकर निवासी पंद्राणू तहसील त्यूणी अपनी पत्नी बबली (44), बेटे निखिल (13), बेटी आंचल (18) और जगदीश (34) पुत्र दुलाराम निवासी बानपुर तथा अमित (23) पुत्र किशोरी नाथ निवासी नंडला, पोस्ट जांगला चिडगांव रोहड़ू हिमाचल प्रदेश के साथ निजी कार से बानपुर गांव में बगीचे में घास काटने जा रहे थे। कार जगदीश चला रहा था।
पंद्राणू से करीब तीन किमी दूर अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जा गिरी।इससे वहां चीख पुकार मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना पर ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार सवार छह लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल संजय, बबली, निखिल, जगदीश, अमित को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल आंचल को रोहड़ू हिमाचल प्रदेश उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर आंचल को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया। लेकिन शिमला ले जाते समय जुब्बल के पास आंचल ने दम तोड़ दिया। एसओ संदीप कुमार कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पीएचसी त्यूणी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





