
x
बड़ी खबर
उत्तराखंड। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में दिनांक 21.10.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर, तड़ीगांव में 5 व्यक्तियों को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। जुए के फड़ से 01 ताश की गड्डी व 2500/- रु0 नगद बरामद किये गए। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी गिरफ्तार
01-किशन राम पुत्र स्व0 लालू राम निवासी तड़ीगांव पिथौरागढ़।
02-सुनील सिंह पुत्र हर सिंह निवासी तड़ीगांव पिथौरागढ़।
03-राजेन्द्र सिंह पुत्र हर सिंह निवासी तड़ीगांव पिथौरागढ़।
04-आशीष शाहनी पुत्र अशोक कुमार शाहनी निवासी टकाना पिथौरागढ़।
05-अजय सिंह पुत्र गम्भीर सिंह निवासी लिंक रोड पिथौरागढ़।
Next Story