उत्तराखंड
पिथौरागढ़ में गाली-गलोज और मारपीट करने पर 5 व्यक्ति गिरफ्तार
Gulabi Jagat
10 April 2023 8:25 AM GMT

x
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ डीडीहाट परवेज अली एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में सार्वजनिक स्थलों पर लड़ाई-झगड़ा/हुड़दंग करने व उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत दिनांक- 08.04.2023 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान कुल- 05 व्यक्तियों 1. अनस पुत्र अजीम, निवासी- विलासपुर गेट रामपुर उत्तर प्रदेश, 2. समीर पुत्र फईम, निवासी- पक्का बाग थाना गंज पीपल वाली जारत रामपुर, 3. सोनू कुमार पुत्र लालू राम, निवासी- ग्राम हाटलेक थाना गंगोलीहाट, 4. विमल गिरी पुत्र हरि गिरी, निवासी- ट्रेजरी लाईन गंगोलीहाट, 5. त्रिलोक बोरा पुत्र प्रयाग सिंह बोरा, निवासी- जी0आई0सी0 रोड गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़, को आपस में गाली- गलौच व लड़ाई-झगड़ा/ मारपीट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा- 151 CrPC के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं होटल/ ढाबों/ सार्वजनिक स्थलों/ पर्यटन स्थलों /धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने व गंदगी करने वाले कुल 131 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम व एम0वी0 एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गयी।
Tagsमारपीट करने पर 5 व्यक्ति गिरफ्तार5 व्यक्ति गिरफ्तारआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story