उत्तराखंड

बस दुर्घटना में 5 लोग घायल

Gulabi Jagat
28 Sep 2022 12:12 PM GMT
बस दुर्घटना में 5 लोग घायल
x
उत्तराखण्ड न्यूज
उत्तराखण्ड में सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है। बता दें, श्रीनगर कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत डागर गांव के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कोठर और धाती गांव के रहने वाले 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह बस एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी। तभी यह हादसा घटित हो गया। वहीं, सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें, कीर्तिनगर कोतवाल चन्द्र भान सिंह ने बताया कि बस बैक करते समय यह हादसा हुआ है। वहीं, सड़क हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी बेस अस्पताल पहुंचे और घायल मोहन लाल (45 वर्षीय), मंगल लाल (54 वर्षीय), प्रभु दयाल (53 वर्षीय), मदन लाल (44 वर्षीय) और सोहन लाल (40 वर्षीय) का हाल चाल जाना। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की हालत अब स्थिर है।
Next Story