![ट्रैक्टर की चपेट में आने से 4 साल की बच्ची की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से 4 साल की बच्ची की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/12/1540201-71.webp)
ऋषिकेश: वाहन चालकों की लापरवाही दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, और वाहन चालकों की बढ़ती लापरवाही की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब उत्तराखंड से सड़क दुर्घटना की कोई बुरी खबर ना सामने आए। जरा सी लापरवाही से किसी बेगुनाह की जान चली जाती है मगर उसके बावजूद भी हादसे कम नहीं हो रहे। ऋषिकेश में आज सुबह एक गंभीर हादसा हो गया है। ऋषिकेश के लक्कड़ घाट रोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 4 साल की मासूम की जान चली गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है। घटना आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक बच्ची के पिता मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। हादसे के बाद मासूम के घर में हंगामा मच गया है। चलिए आपको पूरी घटना की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं।