उत्तराखंड
3 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, घर में चल रहा था देह व्यापार
Gulabi Jagat
21 Sep 2022 12:26 PM GMT

x
उत्तराखण्ड में देह व्यापार के धंधे धड़ल्ले से चलाये जा रहे है। लगातार उत्तराखण्ड पुलिस कई शहरों में अवैध तरीके से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रही है। इसी क्रम में अब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने अनैतिक कार्यों में संलिप्त 3 महिलाओं सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बता दें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेशानुसार एन्टी ह्ययूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा अनैतिक व्यापार, बाल विवाह, बाल श्रम आदि के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एएचटीयू टीम द्वारा थाना झनकईया क्षेत्र राजीव नगर के एक मकान से अनैतिक कार्यो में संलिप्त संचालिका सहित 01 युवक व अन्य 02 युवतियाँ कुल 04 लोगों को अनैतिक कार्य करते हुए गिरफ्तार किया गया।
बरामदा माल
1. मोटर साईकिल हीरो स्पेलण्डर प्रो UKO6AH-5156-01।
2. नकद धनराशि - 17,300
3. मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कंपनी के -04।
4 प्लास्टिक के कट्टों से बनाया गया गद्दा -01
5. अन्य आपत्तिजनक सामग्री।
Next Story