उत्तराखंड
Uttarakhand के तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 की मौत
Sanjna Verma
25 Jun 2024 12:13 AM IST

x
New Tehriनयी टिहरी: उत्तराखंड में टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. टिहरी के अपर POLICE अधीक्षक जे आर जोशी ने बताया कि कार की चपेट में आकर दो अन्य लोगों को भी चोटें आयीं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
उन्होंने बताया कि रीना नेगी (36) अपनी दो भतीजियों अग्रिमा नेगी (10) और अन्विता (सात) के साथ पालिका कार्यालय रोड पर शाम सात बजे के करीब टहल रही थी कि तभी जाखणीधार के खंड विकास अधिकारी डी पी चमोली की तेज रफतार कार ने तीनों को कुचल दिया.
खंड विकास अधिकारी ने इवनिंग वॉक कर रहे परिवार को कार से कुचला, महिला और दो बालिकाओं की दर्दनाक मौत.. बेटी क़ी हालत गंभीर
— Yug (@mittal68218) June 25, 2024
उत्तराखंड मे नई टिहरी के बौराड़ी में नशे में धुत्त जाखणीधार क्षेत्र के बीडीओ बौराड़ी निवासी डीपी चमोली ने महिला और उसकी 2 मासूम भतीजियों को कुचलकर मार डाला। pic.twitter.com/L9Ql3xM7ZL
जोशी ने बताया कि हादसे में रीना की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अग्रिमा और अन्विता को जिला अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. आरोपी चालक चमोली को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे अदालत में पेश किया जा रहा है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है.जिला HOSPITAL के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित राय ने बताया कि घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है.
TagsUttarakhandतेज रफ्तारकारचपेटमौत high speedcarhitdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





