उत्तराखंड

25 हजार का इनामी गौ तस्कर जाकिर रुद्रपुर से गिरफ्तार

Shantanu Roy
4 Feb 2023 6:36 PM GMT
25 हजार का इनामी गौ तस्कर जाकिर रुद्रपुर से गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
देहरादून। राज्य के इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ एसटीएफ सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने नेतृत्व में 25000 रुपये के इनामी गोवंश तस्कर जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित जाकिर दर्जनों मामले वांछित है। 10 महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कुमाऊं यूनिट लगातार कार्य कर रही थी।
गिरफ्तारी में मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह ओर आरक्षी गुरवंत सिंह की प्रमुख भूमिका थी। अभियान के दौरान एसटीएफ ने अब तक 26 कुख्यात इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जाकिर मूलत: रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, उप निरीक्षक केजी मठपाल, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह समेत अन्य तीन लोग शामिल रहे।
Next Story