उत्तराखंड
महाविद्यालय परिसर में 24 यूके गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
Admin Delhi 1
2 Oct 2022 5:08 PM IST

x
हल्द्वानी न्यूज़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 24 यूके गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान बापू और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. ज्योति टम्टा, लेफ्टिनेंट डॉ. विनय जोशी, फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. अमित सचदेवा, डॉ. बीआर पंत, डॉ. संजय खत्री, डॉ. कमरुद्दीन आलम, डॉ. मंजू पनेरु, डॉ. राकेश सिंह, योगिता, कोमल, रीतिका, रंजना, मीना, मुस्कान, दीया, राजन, राजन, दीपक, गीता कैडेट आदि रहे।
Next Story





