उत्तराखंड

देश-दुनिया के बेस्ट होटल्स में हुआ चयन, श्री राम इंस्टीट्यूट के 206 छात्रों को बधाई

Gulabi Jagat
31 July 2022 11:58 AM GMT
देश-दुनिया के बेस्ट होटल्स में हुआ चयन, श्री राम इंस्टीट्यूट के 206 छात्रों को बधाई
x
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के शैक्षणिक संस्थान क्वालिटी एजुकेशन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहां से निकले होनहार छात्र लगातार अपनी प्रतिभा को साबित कर रहे हैं। संस्थान भी छात्रों को प्लेसमेंट दिलाने और उनका भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
दून स्थित श्री राम इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट ऐसे ही संस्थानों में से एक है। बीते दिनों यहां के पांच छात्र सुप्रसिद्ध ताज लेक पैलेस के लिए चुने गए थे। श्री राम इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुका है। संस्थान की ओर से कई छात्रों को बड़े-बड़े संस्थानों में अच्छे पैकेज पर प्लेसमेंट दिलाया गया है। इस साल संस्थान ने अपने यहां पढ़ रहे 206 से ज्यादा छात्रों को देश के बड़े-बड़े होटलों में प्लेसमेंट दिलाया है। संस्थान में पढ़ रहे छात्र सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। संस्थान में पढ़ने वाले 30 छात्रों का चयन आईटीसी, 15 छात्रों का चयन रिट्ज, 25 छात्रों का चयन होटल हयात, 59 छात्रों का चयन होटल ताज और 15 छात्रों का चयन होटल मैरिएट के लिए हुआ है। इसके अलावा नोवोटेल, होटल ललित, होटल रेडिशन, होटल ओबेरॉय, आईटीसी नर्मदा, आईटीसी ग्रैंड गोवा, रिट्ज कार्लटन, ताज लेक पैलेस, ताज रामबाग महल, ताज जय महल पैलेस और ताज एग्जॉटिका गोवा में भी कई छात्रों को अच्छे सैलरी पैकेज पर जॉब मिली है। ये सभी होटल ग्रुप उच्च सेवाओं के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। ताज लेक पैलेस दुनिया का तीसरा सबसे अच्छा होटल है। इसी तरह ताज राम बाग पैलेस को दुनिया का 7वां सबसे अच्छा होटल माना जाता है। आईटीसी मौर्य, चाणक्यपुरी भी हाई रेटेड होटल है, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी प्रेसीडेंट भारत आने पर रुकते हैं। इस तरह छात्रों के भविष्य को संवारने में Dehradun Shri Ram Institute of Hotel Management महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से चुने गए सभी छात्रों को शुभकामनाएं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story