उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क से जुटे ₹1.57 करोड़, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Admindelhi1
25 Nov 2026 11:48 AM IST
बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क से जुटे ₹1.57 करोड़, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
x
बदरीनाथ धाम में स्वावलंबन की मिसाल, शुल्क से हो रहा सफाई और विकास कार्यों का संचालन

चमोली: बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए नगर पंचायत ने ईको पर्यटन शुल्क से आत्मनिर्भर व्यवस्था तैयार की है। इस साल इस मद से कुल 1 करोड़ 57 लाख 18 हजार 930 रुपये की आय हुई है। इस राशि का उपयोग धाम में सफाई, पथ प्रकाश, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और विकास कार्यों में किया जा रहा है।

नगर पंचायत वर्ष 2022 से धाम में प्रवेश करने वाले वाहनों से ईको पर्यटन शुल्क वसूल रही है। चारपहिया वाहनों से 60 रुपये, मिनी बस और टेंपो ट्रैवलर से 100 रुपये, बस से 120 रुपये और हेलीकॉप्टर से 1,000 रुपये शुल्क निर्धारित है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के अनुसार, इस वर्ष वाहनों से 1 करोड़ 25 लाख 58 हजार 490 रुपये और अन्य मदों से 31 लाख 46 हजार 440 रुपये की आय हुई है। तीर्थयात्रियों को शुल्क भुगतान में आसानी देने के लिए वर्ष 2025 में देवदर्शनी फास्ट ट्रैक व्यवस्था भी शुरू की गई। राजस्व से एंबुलेंस संचालन, अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और बैरियर प्रबंधन जैसी सुविधाओं को भी मजबूती मिल रही है। नगर पंचायत की यह पहल अन्य नगर निकायों के लिए भी उदाहरण बन रही है।

Next Story