उत्तराखंड

चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत, कई झुलसे

Shreya
19 July 2023 3:52 PM IST
चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत, कई झुलसे
x

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां करंट लगने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रांसफार्मर फट गया जिसकी वजह से करंट फैल गया। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। चमोली के एसपी परमेंद्र डोवाल ने घटना की पुष्टि की है।

ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से यहां करंट में झुलसे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट अलकनंदा नदी के पास हुआ। इसके बाद वहां करंट उतर आया। कई लोग इसकी चपेट में आ गए। मौके पर राहत एवं बचाव शुरू किया गया है। मृतकों में एक पीपलकोटी का आउट पोस्ट इंचार्ज भी शामिल है। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रोजेक्ट साइट पर आज बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। इस फेस को दोबारा जोड़ते ही करंट फैल गया।

Next Story