उत्तराखंड

हल्द्वानी में जलभराव से निपटने को 30 जून तक होनी है 15 नालों की सफाई

Admin Delhi 1
9 Jun 2023 1:18 PM GMT
हल्द्वानी में जलभराव से निपटने को 30 जून तक होनी है 15 नालों की सफाई
x

हल्द्वानी: नगर निगम के नालों में बरसात के दिनों में अक्सर जलभराव की समस्या आती है। नालों की समय पर और सही तरीके से सफाई न होने के कारण ऐसा होता है।

15 जून के बाद मानसून सत्र माना जाता है। मगर इस बार निगम के 15 प्रमुख नालों की सफाई के लिए 30 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। इन नालों को 5 जोन में बांटा गया है। अब तक कितने नालों की सफाई हो चुकी है। निगम के पास यह जानकारी नहीं है।

नगर निगम के क्षेत्र के तहत आने वाले 15 नालों की सफाई के लिए लगभग 18 लाख रुपये का टेंडर हुआ है। निगम प्रशासन का कहना है कि संबंधित ठेकेदार नालों की सफाई कर रहा है। मगर कितने नालों की अबतक सफाई हो चुकी है, इसका डाटा नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 जून तक मानसून पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा।

ऐसे में निगम के नालों की सफाई की अवधि 30 जून तक होने से जलभराव की आशंका जताई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी का कहना है कि निगम के सभी नाले गंदगी से चोक हैं। बरसात होते ही इनमें जलभराव हो जाएगा। नालों की सफाई को लेकर तत्परता नहीं दिखाई जा रही है।

ये हैं निगम क्षेत्र के प्रमुख नाले:

1-हाइडिल गेट से आवास विकास तक।

2-निर्मला स्कूल के पीछे दमुवाढूंगा बंदोबस्ती से एलआईसी तक।

3- राजपुरा से गौला नदी तक।

4-शनि बाजार मंडी गेट रेलवे क्रासिंग तक।

5- बाम्बे क्रॉकरी से सुशीला तिवारी अस्पताल तक।

6-कब्रिस्तान से मंडी बाइपास तक।

7- मुखानी चौराहे से सदभावना कालोनी तक।

8- साईं अस्पताल से दुर्गा कालोनी तक।

9-कपिलाज स्वीट से श्यामा गार्डन तक।

10- आदर्श नगर से बाल भारती विद्या मंदिर तक।

नगर निगम क्षेत्र के तहत आने वाले 15 प्रमुख नालों की सफाई को टेंडर करीब 18 लाख रुपये में हुआ है। टेंडर में देरी होने के कारण 30 जून तक सफाई की समय अवधि निर्धारित की गई है।

-नवल नौटियाल, एई, नगर निगम।

Next Story