उत्तराखंड

14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kajal Dubey
31 May 2022 10:55 PM IST
14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
किशोरी के साथ दुष्कर्म
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार को एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ युवक ने बहला-फुसलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुमित पुत्र खेम सिंह निवासी झबरेडी, थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार हाल पता बैराज कॉलोनी, ऋषिकेश को वीरपुर खुर्द तिराहे से गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
Next Story